शतावरी के फायदे महिलाओं के लिए । Shatavari ke fayde mahilaon ke liye.

Shatavari ke fayde mahilaon ke liye.

Shatavari ke fayde mahilaon ke liye. हमारे देश भारत में अनेक जड़ीबूटियाँ पाई जाती हैं। जो विभिन्न रोगो मे काम आती हैं। आज हम बात करेगें शतावरी की जो भारत के उत्तरी क्षेत्रो में प्रचूर मात्रा में मिलती है। आयुर्वेद ने इसे एक रामबाण औषधि माना है । ज़्यादातर इनका उपयोग यौनवर्धक के लिए किया जाता है लेकिन यह अन्य रोगों के लिए भी प्रभावशाली है ।

कई स्थानों पर इसे शतावरी, बहुसुता और शतमूली के नाम से भी जानते हैं। वानस्पतिक नाम “एस्परैगस रेसमोसस” है। आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में इनका जीवन रक्षक दवाओं के रूप में किया जाता है । यह अन्य जड़ी बूटियों जैसे अश्वगंधा, सफेद मूसली, शिलाजीत आदि कई औषधियों के साथ इस्तेमाल किया जाता है । यह न केवल पुरुषों बल्कि महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है । तो चलिए जानते है –

पढ़े – इज़ोल टॉनिक के फायदे नुकसान । Eazol health tonic uses in hindi.

Table of Contents

शतावरी क्या है । shatavari kya hai.

यह एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो गर्भ धारण करने में, गर्भपात को रोकने में, कामेच्छा में सुधार करने हेतु सहायक होती है। आपको बता दें कि शतावरी के पारंपरिक उपयोग का उल्लेख “चरक संहिता” जो आयुर्वेद के प्राचीन ग्रंथ है में पहले ही किया जा चुका है। इसके अन्तर्गत इसका उपयोग मिर्गी जैसी स्थितियों में मस्तिष्क टॉनिक के रूप में किया जाता है। उच्च रक्तचाप, हृदय सम्बंधित बीमारियों व वात विकारों मे भी यह उपयोगी मानी गई है।

शतावरी की तासीर |

आयुर्वेद में शतावरी को सबसे अच्छी जड़ी बूटी माना है । आयुर्वेद के अनुसार शतावरी औषधीय गुणों से भरपूर होती है और खाने में मधुर व तासीर ठंडी होती है। यह एंटीऑक्सीडेंट युक्त है इसलिए वात, पित्त आदि में लाभकारी मानी गई है।

शतावरी का स्वाद मीठा और कड़वा दोनों तरह का हो सकता है। कभी कभी किसी को इसका स्वाद पसंद नहीं आता तो आप जूस और स्मूदी में मिलाकर या शहद मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।

पढ़े – अश्वशक्ति पाउडर के फायदे नुकसान । Ashwashakti powder ke fayde.

शतावरी के फायदे महिलाओं के लिए | Shatavari ke fayde mahilaon ke liye.

आयुर्वेदिक विचार धारा के अनुसार महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए शतावरी काफी लाभकारी बताया गया है। सेक्स पावर से लेकर प्रेग्नेंसी से जुड़ी परेशानी को दूर करने तक हर समस्या का ईलाज शतावरी के पास है। आइये जानते हैं कुछ और लाभ जो महिलाओं को शतावरी के सेवन से होते हैं।

1. शतावरी वजन घटाने मे लाभकारी

शतवारी में सॉल्युबल फाइबर और इन सॉल्यूबल फाइबर मौजूद होता है, जो शरीर के अनावश्यक चर्बी/ फैट को कम कर मोटापे को नियंत्रित करता है। शतावरी में 90 फीसदी से ज्यादा पानी होता है, कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। ऐसे में इसका सेवन महिलाओं के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में प्रभावकारी साबित हुआ है।
आपको बता दें कि महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण वजन काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में शतावरी का उपयोग करना लाभ प्रदान करता है।

2. माइग्रेन का रामबाण इलाज शतावरी –

माइग्रेन सिर में दर्द की एक भयंकर समस्या है। ऐसे में शतावरी माइग्रेन का इलाज करने में काफी लाभकारी माना गया है। इसके इस्तेमाल से माइग्रेन पीड़ित रोगियों का इलाज जल्द से जल्द किया जा सकता है। शतावरी में राइबोफ्लेविन (riboflavin) नामक विटामिन पाया जाता है, जो माइग्रेन के इलाज में अचूक दवा का काम करता है।

पढ़े – माइग्रेन के लक्षण व उपचार । Migraine meaning in hindi.

3. शतावरी से यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से बचाव –

शतावरी के इस्तेमाल से यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन ( UTI ) की परेशानी को दूर किया जा सकता है। शतावरी में विटानिन ए प्रचुर मात्रा में उपस्थित होता है। जो यूरीनरी इंफेक्शन की प्रॉब्लम को दूर करने में सहायता करता है। इसी प्रकार शतावरी किडनी से जुड़ी परेशानी को भी दूर करने में प्रभावी है।

शतावरी का नियमित रूप से सेवन से शरीर मे बार बार पेशाब करने की इच्छा जाग्रत होती है । जिससे यूरिन के माध्यम से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते रहते हैं और किडनी लंबे समय तक स्वस्थ रह सकती है। पेशाब बार बार करते रहने से यूरीन इंफेक्शन भी शीघ्र ही ठीक हो जाता है।

4. महावारी या पीरियड्स में लाभदायक होती हैं शतावरी –

पीरियड्स की परेशानियों को दूर करने में शतावरी का सेवन महिलाओं के लिए लाभकारी हो सकता है। शतावरी का प्रयोग करने से इस दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन को कम किया जा सकता है। यदि महिला या कन्या का शरीर कमज़ोर है तब भी इसके सेवन से काफी लाभ होता है।

5. यौन क्षमता में बढ़ाती है शतावरी – Shatavari ke fayde mahilaon ke liye.

यह एक ऐसी उपयोगी जड़ीबूटी है जो यौन क्षमता को बढ़ाने में काफी प्रभावी है। इसके सेवन से कामेच्छा की भावना बढ़ती है। शरीर के बढ़ते हारमोन्स को बैलैंस करने के साथ साथ यह स्त्रियो मे घटती यौन क्षमता को भी बढ़ा देती है।

6. डायबिटीज मे उपयोगी हैं शतावरी –

शतावरी का नियमित रूप से सेवन से डायबिटीज जैसी परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त थायराइड (shatavari benefits for thyroid), ब्लड प्रेशर, झड़ते बाल और स्ट्रेस जैसी समस्याओं को दूर करने में काफी गुणकारी है शतावरी।

शतावरी के फायदे महिलाओं के लिए Breast.

सबसे अच्छा फायदा यह है कि यह शतावरी महिलाओं के स्तनों ( Breast ) को बढ़ाने का कार्य करती है । यह स्तनों का छोटा आकार होना, स्तनों में ढीलापन आ जाना, थुलथुले स्तन या शरीर का हो जाना आदि इन सब समस्याओं का ही ईलाज है शतावरी का उपयोग करना । स्तनों का आकार बढ़ने के साथ उनको सही आकार भी मिल जाता है।

शतावरी पाऊडर का उपयोग ब्रेस्ट का आकार बढ़ाने मे काफी उपयोगी साबित हुआ है। इसके लिए घी में शतावरी पाउडर मिलाकर इसका खाली पेट सेवन करना होगा। इसके अलावा गुनगुने दूध या पानी में मिलाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।

पढ़े – एलोवेरा से ब्रैस्ट कैसे बढ़ाएं । Aloevara for breast growing in hindi.

शतावरी के फायदे महिलाओं के लिए Pregnancy.

शतावरी में फोलेट होता है, जो गर्भ में पल रहे बच्चे और मां दोनों के लिए लाभकारी है। भ्रूण में पल रहे बच्चे का मानसिक विकास भी बेहतर तरीके से हो सकता है।
एक ऐसी शक्तिशाली जड़ी बूटी जो शक्तिवर्द्धक गुणो से भरी है।इसके उपयोग से महिलाओं में गर्भ धारण करने की क्षमता बढ़ जाती है। इसके सेवन से ओवुलेशन में मदद मिलती है और सबसे बड़ी बात इसका सेवन किसी भी तरह के हार्मोनल असंतुलन को ठीक करता है। यह महिलाओं के प्रजनन अंगों को पोषण प्रदान करती है जिससे कंसीव करने मे अधिक समय नहीं लगता।

शतावरी का सेवन एवं फायदे – Shatavari ke fayde mahilaon ke liye.

शतावरी के सेवन के लिए महिलाओ को एक चौथाई चम्मच शतावरी पाउडर लेना होगा और दूध या शहद के साथ दिन में दो बार इसका सेवन करना होगा। इसे शुरू भी डाक्टर की सलाह से करें और बंद भी डाक्टर के कहने पर ही करें।

इसके खाने के तरीके पर भी एक दृष्टि डाल लेते हैं। शतावरी को उबालकर, भाप मे भूनकर, तवे या कड़ाई मे डालकर भूनकर खाया जा सकता है। शतावरी के फायदे –

  • पेट मे निरंतर बनती गैस को कम करती है।
  • प्रजनन क्षमता बढ़ाती है।
  • महिलाओं मे सैक्स पावर बढ़ाती है।
  • महिलाओं मे सैक्स के प्रति रुचि जाग्रत करती है।
  • ​लो लिबिडो के लिए लाभदायक है।
  • वज़न ना बढ़ रहा हो त़ो इसका सेवन वज़न बढ़ा देता है।
  • ​स्तनपान में फायदेमंद है।
  • ब्रेस्ट साइज बढ़ाती है।
  • हारमोन्स संतुलन सही रखती है।
  • महावारी व पीरियड्स की समस्याओं मे लाभकारी है।
  • महावारी मे दर्द से राहत देती है।

शतावरी के फायदे पुरुषों के लिए – Shatavari benefits for man.

शतावरी एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधि है जो न केवल महिलाओं के लिए उपयोगी हैं बल्कि पुरुषों के लिए भी रामबाण औषधि मानी जाती है । पुरुषों के लिए शतावरी के फायदे इस प्रकार है –

  • पुरुषों में कामेच्छा को बढ़ाता है।
  • एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत हैं ।
  • पाचन तंत्र बेहतर बनाता है।
  • प्रजनन क्षमता बेहतर करता है।
  • कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है।
  • ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
  • इसका सेवन सूजन को कम करता है।

पढ़े – बैधनाथ कंपनी की दवा Shighrapatan.

शतावरी और अश्वगंधा के फायदे – Shatavari ke fayde mahilaon ke liye.

बाजार में शतावरी और अश्वंगधा की गोलियां एवं पाउडर भी उपलब्ध हैं। जिसका उपयोग वैध की सलाह से करे तो बेहतर है । अश्वंगधा और शतावरी दोनों आयुर्वेदिक जड़ी बूटियां स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं। लेकिन इस बात ध्यान रखें कि अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है जैसे डायरिया, पेट में दर्द और ऐंठन से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसी प्रकार गर्भवती एवं दूध पिलाने वाली माताओ को इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ताकि इससे किसी तरह का साइड-इफेक्ट न हो।

  • तनाव को कम करता है।
  • बालों के लिए फायदेमंद है।
  • कैंसर से बचाव करता है।
  • दिमाग को तेज़ करता है।
  • पुरुष हार्मोंस में सुधार करता है।

अश्वगंधा और शतावरी का प्रयोग किस तरह से करें ?
1. कुछ लोग इसका सेवन चाय मे मिलाकर करते हैं।
2. दूध के साथ भी शतावरी और अश्वंगधा का प्रयोग किया जा सकता है।

पढ़े – महिलाओं के लिए अश्वगंधा के फायदे । Ashwagandha benefits for women.

शतावरी टेबलेट के फायदे – Shatavari ke fayde mahilaon ke liye.

आजकल मार्केट में शतावरी और अश्वंगधा की टेबलेट आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। यह टेबलेट विभिन्न ब्रांडो के नाम से जानी जाती हैं जैसे पंतजलि शतावरी टेबलेट, हिमालय आदि । जिनका सेवन आयुर्वेद एक्सपर्ट के परामर्शानुसार ही किया जाना चाहिए। शतावरी टेबलेट लेने से निम्नलिखित लाभ हो सकते है –

  • माँ का दूध बढ़ने लगता है।
  • मूंड स्विंग ठीक रहता है।
  • प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने मे उपयोगी
  • पेट की समस्याओं मे आराम
  • पुरुषों की प्रजनन क्षमता मे बढौतरी
  • यूरीन से सम्बंधित समस्याओं मे लाभकारी
  • मधुमेह मे लाभकारी।

शतावरी के नुकसान |

कहते हैं जहाँ किसी चीज़ से कोई लाभ मिलता है तो कुछ हानियाँ भी अवश्य होती हैं। शतावरी का सेवन करने से महिला और पुरुष दोनों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना गया है। लेकिन कभी कभार इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से शरीर को कई तरह के नुकसानो का सामना भी करना पड़ता है। इसलिए हमेशा आयुर्वेद एक्सपर्ट की सलाह से ही शतावरी का सेवन शुरू करना चाहिए।

अगर आप इसका सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो इससे शरीर के कई हिस्से डैमेज हो सकते हैं। और कई परिस्थितियों में मरीजों को गैस, एलर्जी, पेट में दर्द इत्यादि की शिकायत भी होती देखी गई है। अपने शरीर का ध्यान हर किसी को यह सोचकर रखना चाहिए कि यह हमारा शरीर हमारे लिए ही है और इसकी देखभाल हमे ही करनी है किसी अन्य ने नहीं।

अंतिम शब्द – शतावरी स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी व लाभकारी मानी गयी है। लेकिन हम आपको यही सलाह देगें कि जब भी आप इसका सेवन करें एक बार चिकित्सक की राय अवश्य लें। चिकित्सक के द्वारा आपक़ो यह पता चल जायेगा कि इसका सेवन कब व कितनी मात्रा मे करना है ? कितने दिन करना है ? इससे आपको लाभ होगा हानि नही होगी। स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें ।। शाहाना परवीन ‘शान’ ।।

Share

Leave a Comment